- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News 18 Forms To Be Filled For The Recruitment Of Veterinary Assistant
पशु चिकित्सा सहायक की भर्तीके लिए 18 से भरे जाएंगे फार्म
रायपुर | पशुधन विभाग में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ की सीधी भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने इसके लिए आवेदन मंगाए हैं। यह प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। 80 पदों के लिए यह सीधी भर्ती आयोजित की जाएगी। शिक्षाविदों ने बताया कि भर्ती के तहत चयन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
इससे पहले पीएससी से कुछ दिन पहले इस पद के लिए सूचना जारी की गई। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगी। यानी आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को करीब एक महीने का समय मिलेगा। पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के 80 पदों की भर्ती में 34 पद अनारक्षित हैं। इसके अलावा 82 पदों पर बैकलॉग की भर्ती होगी। इस पद के लिए उम्र सीमा राज्य और राज्य के बाहर के लोगों के लिए अलग-अलग होगी। राज्य के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल निर्धारित की गई है।