- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News 300 Women Did Yoga Together To Relieve Back Pain And Diabetes
कमर दर्द और डायबिटीज दूर करने 300 वुमंस ने एक साथ किया योग
सिटी रिपोर्टर. रायपुर
भारतीय योग संस्थान, आईएपी लेडीज विंग और रायपुर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने तेलीबांधा तालाब स्थित गार्डन में इंटरनेशनल वुमंस डे पर मेगा योग वर्कशॉप रखी। यहां 300 से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने एक साथ योग किया। कामकाजी महिलाओं को फिटनेस के प्रति अवेयर करने के मकसद से रखे गए कार्यक्रम में वुमंस ने प्राणायम, स्वस्तिकासन, शीर्षासन, अनुलोम-विलोम, गोमुखासन जैसे कई आसन किए। यहां वुमंस ने अर्ध मत्स्येन्द्रासन किया। इससे कमर दर्द, डायबिटीज, पेट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। यहां राजेश अग्रवाल ने सूर्य नमस्कार, वंदना आहुजा, केआर साहू और महेश रूपरेला ने हास्य योग कराया। सुदेशना मेने की टीम ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर तृप्ति, मुकेश सोनी, वंदना मुखी, गीतांजलि बाग, पूनम गेही, पंकज ठक्कर, सरोज अग्रवाल, रेनु गुप्ता, डॉ. पूजा धुप्पड़, डॉ. नितिका जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पैरों का दर्द दूर करने किया स्वस्तिकासन : एक्सपर्ट्स ने बताया कि वर्किंग वुमन हो या हाउसवाइफ दिनभर काम के कारण उन्हें पैरों में दर्द की शिकायत रहती है। इसलिए उन्हें स्वस्तिकासन कराया गया। इसमें बाएं पैर को घुटने से मोड़कर दाहिने जांघ और पिंडली के बीच इस तरह रखें कि बाएं पैर का तला छिप जाए, उसके बाद दाहिने पैर के पंजे और तल को बाएं पैर के नीचे से जांघ और पिंडली के मध्य रखने पर स्वस्तिकासन बन जाता है।