पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News 40 Year Old Fruit Shops Removed In Front Of Shastri Market

शास्त्री बाजार के सामने 40 साल से लग रही फल दुकानों को हटाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | रायपुर

शास्त्री सब्जी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार में पिछले 40 साल से कब्जा करके कारोबार कर रहे फल कारोबारियों को गुरुवार को नगर निगम ने हटा दिया। उन्हें लगे हुए मुक्कड़ की खाली करवाए गए प्लाट पर शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार से फल कारोबारियों की दुकानें और ठेले वहीं लगेंगे।

महापौर एजाज ढेबर ने पिछले महीने शास्त्री बाजार का दो घंटे तक दौरा करने के बाद फल कारोबारियों से कहा था कि अपने कब्जे खुद ही हटा लो, वर्ना इन्हें हफ्तेभर में निगम हटा देगा। उस दौरे में मेयर के साथ अफसर भी थे। लगभग तीन हफ्ते बीतने के बाद भी फल कारोबारियों ने अपने ठेले शिफ्ट नहीं किए थे। निगम के अतिक्रमण दस्ता गुरुवार को अचानक पहुंचा और सभी कारोबारियों की दुकान व ठेलों को हटा दिया गया। निगम के दस्ते ने कारोबारियों को बताया कि करीब तीन माह पहले जिस मुक्कड़ को साफ करवाया गया, अब ठेले वहीं लगाने होंगे। पहले उस जगह पर बगीचा बनाने की योजना थी, लेकिन अब उस स्थल को पूरी तरह से फल कारोबारियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

मेयर ढेबर का अल्टीमेटम नहीं माना इसलिए कार्रवाई
खबरें और भी हैं...