शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 46 फंसे, जुर्माना
रायपुर | त्योहार के पहले ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 46 लोगों पर कार्रवाई की गई। उनकी गाड़ियां जब्त कर ली गईं हैं। प्रत्येक गाड़ी पर दस हजार का जुर्माना लगाया गया है, जो अब कोर्ट से छुटेंगी। इसके अलावा हेलमेट, तीन सावारी, बिना नंबर समेत अन्य में 582 चालान किया गया है। उनसे दो लाख रुपए वसूला गया है। पुलिस ने ओपन गाड़ियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी। ओपन कार और जीप को जब्त किया गया। उनके ऊपर ढाई-ढाई हजार का जुर्माना किया गया है। पुलिस ने बताया कि ओपन गाड़ियां चलाना प्रतिबंधित हैं, क्योंकि इसमें हादसे का खतरा रहता है। त्योहार के दौरान खासतौर पर युवाओं की टोली ओपन गाड़ियों में घूमती हैं इसलिए इस पर सख्ती की जा रही है। रविवार को दो गाड़ियों को जब्त किया गया है। वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सख्ती शुरू कर दी गई है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को कोर्ट भेजा जा रहा है।