- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News 5 Artists Perform Kathak After Two Months Of Practice
दो महीने की प्रैक्टिस के बाद 5 कलाकारों ने किया कथक
सिटी रिपोर्टर | राज्य के मैनपाट को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में डेवलप करने के मकसद से हाल ही में मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां कल्चरल प्रोग्राम में शहर के कथक कलाकारों ने दो महीने की प्रैक्टिस के बाद वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ... मंत्र पर कथक की प्रस्तुति दी। टीम ने ट्रेडिशनल ड्रेसअप में रायगढ़ घराने की कथक शैली प्रस्तुत की। टीम में गुरु तरुण कुर्म, पलक तिवारी, हिमानी विलायत कर, ऐश्वर्यदा और शिवांश शामिल रहे। महोत्सव में नौकायन, आर्चरी, पतंग उत्सव, स्टेट लेवल साइकिल रेस, पैरा सीलिंग, रैपलिंग जैसी कई एडवेंचर्स एक्टिविटी भी हुईं। महोत्सव का आयोजन 29 फरवरी से 2 मार्च तक हुआ था।