पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News 56 Settlements Were Selected In Raipur To Deliver 40 Liters Of Water Per Person Per Day But Not One Goal Was Met

प्रति व्यक्ति रोज 40 लीटर पानी पहुंचाने रायपुर में 56 बस्तियों का हुआ चयन लेकिन एक में भी लक्ष्य पूरा नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की सभी बस्तियों में पानी पहुंचाने के मामले में ओवरऑल प्रदर्शन तो अच्छा रहा है, लेकिन रायपुर जिला इस मामले में काफी पीछे रह गया है। आंकड़े बताते हैं कि रायपुर जिले में लक्षित बस्तियों में से एक भी जगह काम नहीं हो पाया है। इसका खुलासा ई-जलशक्ति मंत्रालय की डैशबाेर्ड रिपोर्ट में हुआ है।


डीबी स्टार को जानकारी मिली कि प्रदेश की सभी बस्तियों में पानी की सुविधा देने में लापरवाही बरती जा रही है।

टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि प्रदेश के 27 जिलों में तो लक्ष्य की तुलना में ज्यादा बस्तियों में 40 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन रायपुर जिले में इसकी हालत बहुत खराब है। आंकड़े बताते हैं कि रायपुर जिले की 1253 बस्तियाें में से अप्रैल 2019 तक 56 बस्तियों में पानी सप्लाई देने का लक्ष्य तय किया गया, लेकिन इसमें से एक भी बस्ती तक पानी नहीं पहुंचाया जा सका है। इतना ही नहीं गुणवत्तायुक्त जल की सप्लाई के लक्ष्य में भी प्रदेश की राजधानी काफी पीछे रह गई है।

40 लीटर प्रति समुदाय के लिए तय लक्ष्य और उपलब्धि

जिला बस्तियों लक्ष्य उपलब्धि

की संख्या

बालोद 877 26 1

बलरामपुर 4199 0 0

गरियाबंद 2026 69 52

कोरबा 2582 49 71

रायपुर 1253 56 0

कवर्धा 2464 77 149

कांकेर 4292 59 18

काेंडागांव 4072 49 32

कोरिया 3617 117 24

जशपुर 5411 74 0

जांजगीर-चांपा 2783 47 54

दंतेवाड़ा 2384 40 5

दुर्ग 419 5 4

धमतरी 3265 145 383

नारायणपुर 1158 16 34

बेमेतरा 868 8 10

बलौदा बाजार 1259 28 33

बस्तर 5092 128 112

बिलासपुर 2590 0 5

बीजापुर 3860 67 24

मुंगेली 935 12 136

महासमुंद 2528 109 171

राजनांदगांव 3439 25 39

रायगढ़ 4230 45 10

सुकमा 1875 34 9

सरगुजा 3557 0 0

सूरजपुर 3718 34 52

पंचायत स्तर पर किया जा रहा है कार्य

गौरव सिंह, सीईओ, जिला पंचायत, रायपुर

पूर्णत: कवर्ड बस्तियों में लक्ष्य से ज्यादा, रायपुर में एक भी नहीं

आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की 72775 बस्तियों में से 1244 को पूर्णत: कवर्ड करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके एवज में लक्ष्य से ज्यादा 1342 बस्तियों को पूर्णत: कवर्ड कर लिया गया है। लेकिन रायपुर में 1109 बस्तियों में से 53 को कवर करने के लक्ष्य के एवज में एक भी बस्ती कवर नहीं हो पाई है।

जल गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्र का लक्ष्य भी रह गया अधूरा

प्रदेश में 499 बस्तियां जल गुणवत्ता से प्रभावित हैं। इनमें से बीते सत्र के लिए 25 बस्तियों में समुचित व्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया, जिसके एवज में सिर्फ 9 बस्तियों में व्यवस्था बनाई। रायपुर में 14 बस्तियों की तुलना में 3 बस्तियों का चयन किया गया, लेकिन एक भी जगह व्यवस्था नहीं बन पाई है।

खबरें और भी हैं...