- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News 640 Lakh Recovered From Those Who Drive Drunk During The Festival
त्योहार में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से वसूले 6.40 लाख
रायपुर | त्योहार में भी ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी रही। चार दिनों तक कार्रवाई में पुलिस ने 7.65 लाख का जुर्माना वसूला है। इसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 96 लोग शामिल हैं, जिनकी गाड़ियों को कोर्ट पेश किया गया। पुलिस ने 96 गाड़ी चालक से 6.40 लाख रुपए जुर्माना वसूला है।
सभी पर नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि त्योहार पर तीन सवारी से लेकर बिना नंबर और शराब पीकर गाड़ी चालने वालों पर सख्ती की गई। शहर में आने वाली हर एक गाड़ियों की जांच की गई। चार दिनों में 1900 गाड़ियों पर कार्रवाई
की गई। सिर्फ शराब पीकर गाड़ी चालने वालों की वाहनों को जब्त किया गया था। बाकी को मौके पर ही छोड़ दिया गया।