पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aarang News Chhattisgarh News 6806 Crore Sanctioned For Development Works

विकास कार्यों के लिए 68.06 करोड़ मंजूर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंदिर हसौद| 12 मार्च को नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया के विशेष प्रयासों से आरंग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भूमिगत पाइप डालने, तटबंध और नहर लाईनिंग कार्य तथा तालाब जीर्णोद्धार सहित अनेक कामों के लिए 68 करोड़ 6 लाख रूपए की स्वीकृति जल संसाधन विभाग द्वारा प्रदान की गई है।क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया तथा राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।उल्लेखनीय है कि मंत्री डा डहरिया ने आरंग क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन विभिन्न कार्यों के लिए जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखकर मुख्य बजट-वित्तीय वर्ष 2020-21 में शामिल करने का अनुरोध किया था। मंत्री चौबे ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भूमिगत पाइप डालने, तटबंध और नहर लाइनिंग कार्य तथा तालाब जीर्णोद्धार सहित अनेक कामों के लिए इसे मुख्य बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की है। इसकी लागत 68 करोड़ 6 लाख रूपए हैं।
खबरें और भी हैं...