शराब पीकर कर दी दोस्त की ही हत्या
रायपुर | होली में पहले जमकर शराब पी और फिर किसी बात पर विवाद होने पर दोस्त पर ही जानलेवा हमला कर दिया। सीमेंट के पत्थर से किए गए हमले में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तेलीबांधा थाने से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन यानी 10 मार्च को आरोपी राजेंद्र सारंग उर्फ भोंदू आंगनबाड़ी भवन लाभांडी में अपने दोस्त राकी निहाल, निखिल भारती और जैश के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच दो दोस्त चले गए और राजेंद्र व जैश वहीं रुक गए। दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया। राजेंद्र ने जैश का कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। पास में ही रखे सीमेंट के पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर और सीने पर वार करने की वजह से मृतक के मुंह और नाक से खून बहने लगा। मौके पर ही जैश की मौत हो गई।