पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टीईटी के लिए आजजारी होंगे प्रवेश पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी के लिए प्रवेश पत्र शुक्रवार 13 मार्च को जारी होंगे। इसके लिए व्यापमं से तैयारी की गई है। टीईटी 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। व्यापमं के अफसरों का कहना है कि परीक्षा के लिए 28 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र होंगे। पहली से पांचवीं और छठवीं से आठवीं में अध्यापन की पात्रता के लिए यह परीक्षा जरूरी है। पहली पाली में परीक्षा प्राइमरी की पात्रता के लिए और दूसरी पाली में परीक्षा मिडिल में अध्यापन की पात्रता से संबंधित रहेगी। परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
खबरें और भी हैं...