पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आकर्षी वर्ल्ड रैंकिंग में 20 पायदान आगे बढ़ीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर| सीनियर रैंकिंग में देश की नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप की वर्ल्ड रैंकिंग इजाफा हुआ है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से जारी की गई वर्ल्ड रैंकिंग में आकर्षी 20 पायदान आगे पहुंच गई हैं। पहले वे 126 नंबर पर थी। लेकिन अब वे 106 नंबर पर काबिज हैं। खिलाड़ी को पिछले दिनों हुए इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने का फायदा मिला है। 18 साल की आकर्षी ने अपने करियर में अब तक 66 वुमंस सिंगल्स मुकाबले जीते है। ऐसे करने वाली वे छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी हैं। आकर्षी ने केन्या में हुए इंटरनेशनल चैंपियनशिप में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने फाइनल में भारत की अनुपमा को सीधे गेम में 21-15, 21-9 से मात दी थी। इसके पहले आकर्षी ने युगांडा में हुए चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
खबरें और भी हैं...