पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News All India Tournament Ravi39s Netball Team Out Of Pre Quarter

ऑल इंडिया टूर्नामेंट: रविवि की नेटबॉल टीम प्री क्वार्टर से बाहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर| रविशंकर यूनिवर्सिटी की मेंस नेटबॉल टीम अॉल इंडिया टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में हारकर बाहर हो गई। केरल में हुए टूर्नामेंट में रविवार को रविवि और कोट्टयम यूनिवर्सिटी की टीम आमने-सामने थी। हाफ टाइम में कोट्टयम यूनिवर्सिटी ने रविवि को 11-8 से पछाड़ा। इसके बाद दूसरे हाफ में कोट्टयम के खिलाड़ियों ने 26-17 से जीत दर्ज कर ली। इसके पहले रविवि ने कर्नाटक की यूनिवर्सिटी को रोमांचक मुकाबले में 22-21 से हराया था। जबकि कवयित्री बहिना बाई चौधरी की टीम से रविवि को वॉकओवर मिला था। वहीं दुर्ग यूनिवर्सिटी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी को 31-21 से हराकर लीग मैच के लिए क्वालीफाई किया।
खबरें और भी हैं...