पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनिता साहू सभापति चुनी गईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई में सायकल वितरण

आरंग | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई में शुक्रवार को निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत 70 छात्र-छात्राओ को सायकल वितरण किया गया। इस मौके पर सरपंच भूपेन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष मोहन लाल चंद्राकर, उपसरपंच वासुदेव साहू, जनपद सदस्य राजेश्वरी चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि शंकर लाल चंद्राकर, प्राचार्य एस.आर.चंद्राकर, गणमान्य नागरिक पारस नाथ साहू, रामाधार साहू, पूर्व अध्यक्ष गौतम राम साहू, संकुल सतन्वयक जितेन्द्र शुक्ला, शिक्षिका डी.टाण्डी एवं स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

देवदा में अखण्ड तीन-दिवसीय
संत ग्रंथ ज्योति कलश समारोह


आरंग | ग्राम देवदा (लखौली) में सतनामी समाज एवं ग्रामवासियो के सहयोग से 13 से 16 मार्च तक अखण्ड तीन दिवसीय संत ग्रंथ ज्योति कलश समारोह का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में अतिथि आगमन 14 मार्च को होगा जिसमे मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया होंगे। अध्यक्षता माखन कुर्रे सदस्य जिला पंचायत रायपुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, देवराज जांगडे सदस्य जनपद पंचायत आरंग, बिल्लू माहील उपसरपंच ग्राम पंचायत देवदा उपस्थित रहेंगे।

परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह

अभनपुर | अभनपुर बेलर परिक्षेत्र का 25 वां वार्षिक सम्मेलन 15 मार्च को बाजार चौक बेलर में आयोजित किया गया है। सम्मेलन में समाज के विवाह योग्य युवक-युवती परिचय, समाज के 10वी व 12वी के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समाज के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, समाज अध्यक्ष घनश्याम निर्मलकर, सरंक्षक झुमुक निर्मलकर उपाध्यक्ष मनहरण निर्मलकर उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी ऋषि निर्मलकर ने दी है।

आरंग | जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 आरंग की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ग्राम संडी निवासी अनिता थानसिंग साहू जिला पंचायत रायपुर की स्थायी समिति के चुनाव में निर्विरोध संचार एवं सकर्म समिति में सभापति चुनी गईं। सदस्य के रूप में आरंग के जिला पंचायत सदस्य माखन कुर्रे व केसरी मोहन साहू चुने गए। इस अवसर पर डा. शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री के निर्देश एवं मार्गदर्शन में धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, प्रमोद तिवारी एवं सभी जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही।


आसपास की खबरें
खबरें और भी हैं...