- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Annual Sports Rishabh And Anupama Winner In Badminton Event
एनुअल स्पोर्ट्स: बैडमिंटन इवेंट में ऋषभ और अनुपमा विजेता
रायपुर| दाबके लॉ कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। एक दिवसीय टूर्नामेंट में कॉलेज के 50 से अधिक खिलाड़ियों के बीच बैडमिंटन,शतरंज, टेबल टेनिस और कैरम के मुकाबले कराए गए। ब्वॉयज कैटेगरी में हुए बैडमिंटन के मुकाबले में ऋषभ अवस्थी विजेता रहे। वहीं, गर्ल्स में अनुपमा दास ने बाजी मारी। शतरंज के ब्वॉयज कैटेगरी में रुद्र दुबे और गर्ल्स में सृजन बघेल विजेता रहे। टेबल टेनिस में प्रणय और आयुषी ने गोल्ड जीता। जबकि कैरम में आशुतोष और नगमा चैंपियन रहे।