- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Application For National Level Scholarship Starts Paper Will Be In 4 Sections
नेशनल लेवल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 4 सेक्शन में होगा पेपर
सिटी रिपाेर्टर. रायपुर
मानव संसाधन और विकास मिशन ने मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम 2020 (स्वावलंबन 2020) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें 10वीं पास स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा 16 से 40 साल है। स्कॉलरशिप को चार प्रकार में बांटा गया है
टाइप ए: स्कॉलरशिप उन्हें दी जाएगी, जिनके 60 फीसदी या उससे ज्यादा नंबर आए हैं। इस श्रेणी में पहले महीने में 8 हजार, दूसरे महीने में चार हजार और तीसरे महीने में 2 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप बी: 50 से 60 फीसदी नंबर चाहिए। पहले महीने में 3 हजार, दूसरे महीने में 2 हजार रुपए और तीसरे महीने में 1 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप सी: इस कैटेगरी में स्कॉलरशिप उन आवेदकों को दी जाएगी जिनके 40 से 50 फीसदी नंबर आए हैं। इस श्रेणी में पहले महीने में 1 हजार, दूसरे महीने में 1 हजार रुपए और तीसरे महीने में 1 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।
टाइप डी: 35 फीसदी से लेकर 40 फीसदी के बीच नंबर लाने वाले आवेदकों की फीस 100 फीसदी रिफंड की जाएगी और उनको सिर्फ एक बार 300 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
जरूरी जानकारी
{ आवेदन करने के लिए
www.medhavionline.org/schemedetail.aspx पर विजिट करें।
{एप्लीकेशन फीस के तौर पर 300 रुपए जमा करना होगा जो कैंडिडेट्स के चयन के बाद वापस हो जाएगी।
{पेपर में चार सेक्शन होंगे। रीजनिंग, क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड, जनरल स्टडीज और इंग्लिश।
{एग्जाम की अवधि 18 मिनट होगी।
{इंग्लिश सेक्शन को छोड़कर बाकी सभी सेक्शन के सवाल हिंदी में भी उपलब्ध होंगे।
{किसी भी सवाल का गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
अहम तारीखें
आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मार्च
परीक्षा की तारीख- 26 अप्रैल
रिजल्ट की तारीख- 30 अप्रैल