पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Application For Pg Phd Entrance Exam Of Agricultural University From April

कृषि विवि की पीजी पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन अप्रैल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पीजी व पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मई में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से ही शुरू होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि कुछ ही दिनों में एंट्रेस टेस्ट को लेकर सूचना जारी होगी। कृषि विवि व उससे जुड़े कॉलेजों में पीजी की करीब 310 सीटें हैं। जबकि पीएचडी के लिए यहां 85 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा विवि से आयोजित की जाती है। प्रवेश के लिए यह परीक्षा जरूरी है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। संभावना है कि दो-तीन अप्रैल से ही फार्म भरने शुरू हो जाएंगे। पिछली बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। इसकी वजह से पीजी के नतीजे देर से जारी हुए थे। संभावना है कि इस बार प्रवेश परीक्षा मई के तीसरे सप्ताह में होगी। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों जैसे बीएससी एग्रीकल्चर और बीएससी हार्टीकल्चर में दाखिले के लिए व्यापमं से प्री एग्रीकल्चर टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...