- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Application For Training Of Data Operator From 13 March
डाटा ऑपरेटर की ट्रेनिंग के लिए आवेदन 13 मार्च से
रायपुर | जिले के युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने लाइवलीहुड कॉलेज खम्हारडीह प्राथमिक शाला परिसर शंकरनगर में 13 मार्च से कौशल विकास योजना के तहत डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि ट्रेनिंग के साथ कम्यूनिकेशन स्किल, व्यक्तित्व विकास, स्पोकन इंग्लिश का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद कई संस्थाओं एवं फर्मों में प्लेसमेंट कैंप से इच्छुक आवेदकों को काम भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस
कोर्स की समय अवधि 3 से 4 माह की है। कोर्स करने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता 10वीं है। 18 से 45 साल वाले इसके लिए आवेदन सकते हैं।