पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Athletics Yudhishthira Wins 4 Gold In All India Tournament Now Preparing For Civil Services

एथलेटिक्स: युधिष्ठिर ने ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते 4 गोल्ड अब सिविल सर्विसेज की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . रायपुर

छत्तीसगढ़ के एथलीट युधिष्ठिर साहू ने ऑल इंडिया फॉरेस्ट मीट में चार गोल्ड मेडल जीते। ओडिशा में पिछले दिनों हुए टूर्नामेंट में लगभग 20 खेलों के मुकाबले हुए। जिसके एथलेटिक्स के इवेंट में युधिष्ठिर साहू ने 800 मीटर, 1500 मीटर, 5 हजार मीटर और 25 किमी रेस में पहला स्थान हासिल किया। साथ ही वे चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल हासिल कर व्यक्तिगत विजेता का खिताब जीतने में सफल रहे। वन विभाग में कार्यरत युधिष्ठिर साहू मरोदा क्लब में एथलेटिक्स का अभ्यास करते हैं। एनआईएस कोच विनोद नायर के मार्गदर्शन में वो ट्रेनिंग लेते हैं। विनोद नायर ने बताया कि पिछले साल छत्तीसगढ़ की मेजबानी में भी युधिष्ठिर ने बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीता था। वहीं, 2019-20 में टीम 55 गोल्ड जीतकर ओवरऑल चैंपियन रही। युधिष्ठिर साहू अब ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में उतरेंगे।

खबरें और भी हैं...