पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Attempts To Molest A Four Year Old Girl In A Private School Provoke Family Members At Parents Meeting Four Suspects In Custody

प्राइवेट स्कूल में चार साल की बच्ची से छेड़खानी की कोशिशपैरेंट्स मीटिंग में आए परिजन भड़के, चार संदिग्ध हिरासत में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल में गुरुवार को नर्सरी की बच्ची के साथ बदसलूकी की कोशिश की गई। स्कूल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। वहां चार मजदूर काम कर रहे थे। शक है कि दो मजदूरों ने बच्ची के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। बच्ची घटना से बुरी तरह डर गई। रात में उसकी तबीयत बिगड़ी तब परिजनों को पता चला। शुक्रवार को वे सुबह स्कूल पहुंचे। थोड़ी देर में वहां बवाल हो गया। पैरेंट्स मीटिंग में आए बाकी बच्चों के परिजन भी घटन की जानकारी होते ही गुस्से में आ गए। पैरेंट्स बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और काम कर रहे सभी मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया।

चार साल की बच्ची ये नहीं बता पा रही है कि उसके साथ चारों में किन दो ने छेड़खानी की कोशिश की है। इस वजह से चारों को अलग-अलग बिठाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। स्कूल परिसर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनका फुटेज देखा जा रहा है। पुलिस अफसरों के अनुसार फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान हो गई है लेकिन उसका साइंटिफिक परीक्षण करवाया जा रहा है। इस घटना से शुक्रवार को स्कूल में खासी खलबली मची रही। पैरेंट्स मीटिंग होने के कारण बच्चों के साथ उनके परिजन भी आए थे। इस घटना की जानकारी जिसे भी हुई, वे आक्रोशित होकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने लगे। पूरे घटनाक्रम पर स्कूल प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। स्कूल प्राचार्य से लेकर प्रबंधन से जुड़ा कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आया।

आमानाका टीआई भरत बरेठ ने बताया कि टाटीबंध इलाके की 4 साल की बच्ची नर्सरी में पढ़ाई कर रही है। गुरुवार को वह जब बाथरूम गई तब वहीं शेड लगाने का काम कर रहे दो मजदूर उसके पीछे-पीछे बाथरूम के भीतर आ गए। उन्होंने उसके साथ बदसलूकी की। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो दोनों ने मुंह दबा दिया।

प्रबंधन ने शिकायत को नहीं लिया गंभीरता से, परिजनों का आरोप

बच्ची के परिजन सुबह स्कूल पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर प्रबंधन से शिकायत की। उनका आरोप है कि प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, उन्होंने तुरंत पुलिस को नहीं बुलाया। प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत नहीं की। यह बात सुनकर वहां पहुंचे अन्य बच्चों के परिजन भी नाराज हो गए। सभी स्कूल परिसर में इकट्ठा हो गए। फिर बच्ची को लेकर पुलिस थाने और अस्पताल पहुंचे। बाद में स्कूल प्रबंधन ने टीचरों के माध्यम से सफाई दी कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी हुई, स्कूल से आमानाका पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वे खुद चाहते हैं कि बच्ची के साथ जिसने गलत किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की।
खबरें और भी हैं...