- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Auto Occupants Half The Road Daily Dispute
आधी सड़क पर ऑटो वालों का कब्जा, रोज विवाद
शास्त्री चौक से मेकाहारा जाने वाली इस रोड के कोने पर अक्सर ऑटो वालों का कब्जा रहता है। जिसके कारण जयस्तंभ चौक की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को मुड़ने के लिए रास्ता नहीं मिलता। वहीं सिग्नल ग्रीन होने पर भी वाहनों का जगह न मिलने के कारण जाम की स्थिति बनती है। इस संबंध में जिम्मेदारों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है। लेकिन इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकाला जा सका है। जबकि इस जगह पर आए दिन वाहन चालकों के बीच मारपीट और विवाद की स्थिति बनती है।
ट्रैफिक के जवान चौक पर मौजूद रहते हैं, जो कि दिन भर ऑटो वालों को वहां से हटाते हैं, ताकि जाम की स्थिति न बने। स्थायी निदान के लिए प्लान बना रहे हैं।
- सतीश ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक
photo story