साहू समाज की फिर उपेक्षा: ममता
रायपुर | राज्यसभा में महत्व नहीं दिए जाने को लेकर साहू समाज के नेता नाराज हैं। साहू समाज महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा कि राजनीतिक तौर पर ताकतवर माने जाने वाले 22 फीसदी से अधिक आबादी वाला साहू समाज एक बार फिर उपेक्षा का शिकार हुआ है। मंत्रिमंडल गठन में दरकिनार किए जाने के बाद अब राज्यसभा सदस्य के लिए भी साहू समाज को ठेंगा दिखा दिया गया है। छत्तीसगढ़ साहू समाज विभिन्न स्तर पर मुख्यमंत्री, प्रदेश नेतृत्व एवं कांग्रेस हाईकमान से मिलकर अपनी भावना से अवगत कराते हुए साहू समाज के किसी भी व्यक्ति को राज्यसभा में भेजे जाने के लिए लाबिंग की थी।