पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Bhagyajya Yagya Performed With Extracts Bark And Herbs In Ram Temple To Destroy Bacteria Present In The Air Do Not Spread Seasonal Diseases

राम मंदिर में अर्क, छाल और जड़ी-बूटियों से किया भैषज्य यज्ञ ताकि नष्ट हों हवा में मौजूद बैक्टीरिया, न फैलें मौसमी बीमारियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_यज्ञ की यह परंपरा सदियों पुरानी*photocaption*

_photocaption_होली हवन की यह परंपरा सदियों पुरानी है। प्राचीन काल में यह भैषज्य यज्ञ के रूप में प्रचलित था। वैदिक कर्मकांड के मर्मज्ञ पं कमल नारायण बताते हैं कि औषधीय पादपों से चिकित्सकीय प्रायोजन के लिए किया जाने वाला यह यज्ञ भैषज्य यज्ञ कहलाता है। कई वैज्ञानिक प्रयोगों में यह बात सिद्ध हो चुकी है कि इस यज्ञ से वायु मंडल में मौजूद विषाणु नष्ट हो जाते हैं।*photocaption*

_photocaption_रायपुर | वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में गुरुवार को भैषज्य यज्ञ किया गया। इसमें अर्क, छाल, समिधा समेत कई तरह की जड़ी-ब्ूटियाें और फूल-फल का इस्तेमाल किया गया। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान और वैदिक सत्संग समिति के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन किया गया था। कार्यक्रम संयोजक राजेश दुबे ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही मौसमजनित बीमारियों का संक्रमण भी बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए यह हवन किया गया जिसके धुएं से सभी तरह के हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। काफी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। यह यज्ञ अस्थमा, टीबी, रक्तचाप, त्वचारोग, एलर्जी, श्वसन तंत्र समेत माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारियों में काफी उपयोगी साबित हुआ है। इस दौरान डॉ अजय आर्य, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन यदु आदि मौजूद रहे।*photocaption*
खबरें और भी हैं...