- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Big Initiation Pledged 5 Mahavratas And Became A Monk
बड़ी दीक्षा... 5 महाव्रतों का संकल्प लिया और साधु बन गए शासन रत्न
रायपुर | नूतन साधु शासनर| सागर की बड़ी दीक्षा रविवार को कैवल्यधाम में हुई। अपने गुरु अध्यात्म योगी महेंद्र सागर से पंच महाव्रतों का पच्चखाण लेने के साथ ही वे उनके साधु मंडल में शामिल हो गए। यानी अब वे पूरे साधु बन गए हैं। अब उन्हें भी अन्य साधुओं की तरह ब्रह्मचर्य, अहिंसा, अपरिग्रह, सत्य और अचौर्य जैसे पांच महाव्रतों का आजीवन पालन करना होगा। इस दीक्षा के साथ कैवल्यधाम तीर्थ में दीक्षा ले चुके साधु भगवंतों की संख्या 5 और साध्वियों की संख्या 11 हो चुकी है। रविवार को बड़ी दीक्षा 13 साधुओं और 6 साध्वियों की पावन निश्रा में संपन्न हुई। अनुष्ठान सुबह 9 बजे से शुरू हो गए थे। पहले देववंदन और नंदी सूत्र का पाठ किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ दीक्षा हुई। विनम्र सागर म. सा. ने इस मौके पर कहा, गुरु और नूतन साधु का संबंध शिल्पी और शिल्पकार जैसा होता है।