पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Bjp Proved Wrong Once Again On Paddy Purchase Congress

धान खरीदी पर एक बार फिर गलत साबित हुई भाजपा: कांग्रेस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि धान खरीदी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा गलत साबित हुई। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। भाजपा किसान विरोधी होने के साथ-साथ किसानों को भड़काती भी है इससे उसका दोहरा चरित्र बार-बार बेनकाब हो रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा ने धान खरीदी को लेकर बार-बार भ्रम फैलाया। भाजपा ने कहा था कि 2500 रु. में कांग्रेस सरकार धान नहीं खरीदेगी लेकिन सरकार ने 2500 रु. में धान की खरीदा, धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाने की बात कही लेकिन तिथि भी बढ़ाई।
खबरें और भी हैं...