पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Bonamero Transplant Facility Will Be Available In Dks From May Opd Will Be Separate Daily For Blood Related Diseases

डीकेएस में मई से मिलेगी बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा, रक्तसे संबंधित बीमारियों के लिए प्रतिदिन रहेगी अलग से ओपीडी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के एकमात्र सुपरस्पेशयालिटी अस्पताल डीकेएस में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। यहां दो माह के भीतर यानी मई से बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इसके लिए डीकेएस अस्पताल में हिमैटोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है।


वर्तमान में प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज में हिमैटोलॉजी की सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए डीकेएस प्रबंधन ने हिमैटोलॉजिस्ट डॉ अम्बर गर्ग की नियुक्ति की है। इनकी नियुक्ति से प्रतिदिन अस्पताल में रक्त से संबंधित बीमारियों (थैलीसीमिया, सिकलसेल, एनीमिया इत्यादि) के इलाज सुविधा मिलेगी। वहीं, आगामी दो माह के भीतर कैंसर के एेसे मरीज जिनका इलाज बोनमैरो ट्रांसप्लांट से किया जा सकता है, उनका भी इलाज शुरू किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के किसी भी अस्पताल में इसकी सुविधा नहीं मरीजों को नहीं मिलती है। जिसकी वजह से प्रदेश से बड़ी संख्या में मरीज मुंबई, दिल्ली की ओर जाते हैं। वहीं, इसकी सुविधा रायपुर में ही होने से मरीजों को कम खर्च में सारी सुविधा प्रदेश में ही मिल जाएगी।

जानिए, किन बीमारियों के इलाज की मिलेगी सुविधा

{ रक्त का ज्यादा या कम बनना

{ बोनमैरो ट्रांसप्लांट

{ स्टेम सेल प्रत्यारोपण

{ थैलीसीमिया

{ सिकलसेल

{ ब्लड कैंसर

{ रक्त संबंधी अन्य बीमारियां

सुबह 9 से 2 बजे तक ओपीडी

रक्त संबंधी बीमारियों के लिए अस्पताल में सोमवार से शनिवार सुबह 9 से 2 बजे डॉक्टर की ओपीडी रहेगी। इस दौरान मरीज रक्त संबंधी बीमारियों (सिकल सेल, थैलीसीमिया, रक्त का कम या ज्यादा बनना, ब्लड कैंसर इत्यादि) बीमारियों की जांच व इलाज करा सकेंगे।

इसलिए बोनमैरो ट्रांसप्लांट

कैंसर के मरीजों का आमतौर पर कीमोथैरेपी और रेडियाथैरेपी से इलाज किया जाता है। जबकि कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जाता है। ऐसे में उनके स्टेम सेल का प्रत्यारोपण किया जाता है। वर्तमान में प्रदेश में एक भी एक्सपर्ट नहीं है।

दो माह के
भीतर तैयार हो जाएगा सेटअप


अभी बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है। इसकी व्यवस्था दो माह के भीतर कर ली जाएगी और यहां भी इसकी सुविधा शुरू हो जाएगी। रक्त संबंधी जांच के लिए ओपीडी रोज रहेगी।
- डॉ हेमंत शर्मा, उप अधीक्षक, डीकेएस अस्पताल

वर्तमान में किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है यह सुविधा

breaking

DB Star
खबरें और भी हैं...