पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Businessman Selling Duplicate Product Stuck

डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचने वाला कारोबारी फंसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | गुजरात की कंपनी के नाम से बायोडिग्रेडेबल का डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचने वाले तेलीबांधा के कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में कार्रवाई की गई। वह कंपनी के नाम और मार्क का उपयोग कर सामान बेच रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। उसके दुकान की तलाशी में डुप्लीकेट प्रोडक्ट मिल गया, जिसे जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गुजरात की कंपनी एडसन ग्रीन बायोडिग्रेडेबल का प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी ने छत्तीसगढ़ में मनीष प्रधान को डिस्ट्रीब्यूटर बनाया है। राज्य में उनके माध्यम से कंपनी के प्रोडक्ट की सप्लाई होती है। तेलीबांधा का मनीष आहूजा भी उनका ग्राहक था। उसने कंपनी के नाम से डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचना शुरू कर दिया। सामान की गुणवत्ता को लेकर पहले कंपनी में शिकायत की गई।
खबरें और भी हैं...