- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Case Filed Against 91 Tribals In Naxal Cases Will Be Returned
नक्सल मामलों में 91 आदिवासियों पर दर्ज मुकदमे वापस हाेंगे
रायपुर | प्रदेश सरकार नक्सल मामलों में 91 आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेगी। इस संबंध में सुप्रीम काेर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस एके पटनायक की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपाेर्ट राज्य सरकार काे दे दी है। समिति ने दाे दिन की समीक्षा बैठक के बाद केस वापस लेने की सिफारिश अपनी रिपाेर्ट में की है। समिति ने बस्तर संभाग के सभी जिलों तथा राजनांदगांव जिले में आदिवासियों के खिलाफ दर्ज 234 केस पर विचार किया। इसके बाद 91 अादिवासियाें पर किए मुकदमे वापस लेने की सिफारिश की गई है। इस समिति का गठन सरकार ने किया था।