पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kendri News Chhattisgarh News Cbi Lodges Fir Against Rana39s Wife And 3 Daughters

सीबीआई ने राणा की पत्नी और 3 बेटियों पर एफआईआर दर्ज की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यस बैंक घोटाले को लेकर सीबीआई ने सोमवार को मुंबई में सात ठिकानों पर छापे मारे। ये ठिकाने यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर समेत अन्य आरोपियों के दफ्तर या बंगले हैं, जो वर्ली और बांद्रा पश्चिम में स्थित हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में अब तक पांच कंपनियों और सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिन नए लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें राणा की प|ी बिंदु, तीन बेटियां रोशनी, राखी और राधा शामिल हैं। राणा, डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन, आरकेडब्ल्यू कंपनी के डायरेक्टर धीरज वधावन पर पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरकेडब्ल्यू कंपनी डीएचएफएल से जुड़ी है। सीबीआई ने सातों आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया, ताकि वे देश छोड़कर नहीं जा सकें। प्रवर्तन निदेशालय ने भी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसी के आधार पर राणा की बेटी रोशनी को मुंबई के सीएसएम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लंदन जाने से रोक लिया गया था।

फिर गुहार | यस बैंक में पुरी मंदिर के 592 करोड़, बीजेडी ने कहा-निकालने की अनुमति दें

यस बैंक में पुरी जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के 592 करोड़ रुपए जमा हैं। बीजू जनता दल के उपाध्यक्ष प्रसन्न आचार्य ने सोमवार को केंद्र सरकार से कहा- पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को यस बैंक से रकम निकालने की अनुमति दी जाए। राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने इस सबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्‌ठी लिखी है। इसमें लिखा गया है कि केंद्र सरकार मामले में हस्तक्षेप करे। प्रसन्न ने कहा कि मैं इसका समर्थन करता हूं।

एफआईआर में क्या | घोटाला 2018 में शुरू हुआ, राणा और कपिल ने मिलकर साजिश की

एफआईआर में कहा गया है कि राणा ने कपिल वधावन के साथ मिलकर साजिश रची। घोटाला अप्रैल से जून 2018 के बीच शुरू हुआ था। तब यस बैंक ने डीएचएफएल के शॉर्ट टर्म डिबेंचर्स में 3700 करोड़ रुपए का निवेश किया था। इसके बदले में वधावन ने राणा और उनके परिवार के सदस्यों को 600 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया। यह लाभ डूइट अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को कर्ज के रूप में दिया गया था।


दोबारा भागना चाहते थे राणा, गार्ड ने पकड़वाया


सूत्रों के मुताबिक जैसे ही राणा लंदन से भारत लौटे, वैसे ही जांच एजेंसियां इस काम पर लग गईं कि वह वापस न जा पाएं। कई मौकों पर राणा जांच एजेंसियों की रडार से दूर भी हो गए थे। लेकिन एजेंसियों का शिकंजा कसने के बाद राणा दोबारा लंदन भागने की फिराक में थे। इसी दौरान राणा के वर्ली वाले बंगले के गार्ड ने ईडी अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी।

ईडी ने राणा के घर से राजीव गांधी की पेंटिंग जब्त की। इसे राणा ने प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपए में खरीदी थी।
खबरें और भी हैं...