- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Celebrated Holi By Feeding Food To The Needy With The Chant Of Abir Gulal And Nagad
अबीर-गुलाल और नगाड़ों की थाप के साथजरूरतमंदों को खाना खिलाकर मनाई होली
कायस्थ समाज : न्यू शांति नगर स्थित सामाजिक भवन में कायस्थ समाज ने होली पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-आरती की गई। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, रज्जन श्रीवास्तव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद खरे, सुभाष वर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
राजधानी की सड़कों, गलियों और माेहल्लों में मंगलवार को होली खेली गई। इससे पहले विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। नगाड़ों की थाप और फाग गीत गाकर शहर में कई समितियों ने होली महोत्सव का आयोजन किया। साथ ही मिठाइयों के साथ बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। सोमवार को होलिका दहन के साथ लोगों पर जो होली का रंग चढ़ा, वह मंगलवार तक नहीं उतरा। इन दिनों में देर शाम तक गली-मोहल्लों में युवाओं की टोलियां फाग गीतों की समां बांधतीं तो पास पड़ोस के लोग इकट्ठा होकर खुशियां मनाते नजर आए। होली के रंगों के साथ लोगों के जीवन में खुशियां भरने की पहल भी इस दौरान कई समाजसेवी संगठनों ने की। कहीं जरूरतमंदों को खाना खिलाकर तो कहीं लोगों को स्वच्छता को संदेश देकर हाेली मनाई गई।
छत्तीसगढ़ मेहर समाज
महादेव घाट स्थित सामाजिक भवन में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समाज प्रमुख खिलावन बघेल ने बताया कि हाल ही में हुए प्रदेश युवा व महिला पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें रिक्त पदों पर मनोनयन किया जाएगा। महत्वपूर्ण चर्चा के साथ समाज में जनगणना की रूपरेखा तैयार की जाएगी, वार्षिक अधिवेशन, परिचय सम्मेलन, महासभा व आमसभा के लिए भी कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रदेश युवा अध्यक्ष तुलसी दौड़िया ने समाज के सभी समितियों को होली मिलन समारोह में शामिल होने अपील की है।
प्रयास स्कूल के बच्चों ने पुलिस परिवार के साथ खेली होली।
पंडरी में थोक कपड़ा कारोबारियों का होली मिलन।
स्टेशन रोड, नहरपारा स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में फाग महोत्सव मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। भगवान शिव का 12 रंगों से अभिषेक किया गया। साथ ही पुष्प, गुलाल, बतासा आदि से श्रृंगार किया गया और रंगों के साथ विशेष आरती की गई।
गंगा कुष्ठ बस्ती के साथियों के साथ सपरिवार अपने निवास पर होली मनाते विधायक जुनेजा।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ
आॅल इंडिया ब्राह्मण संगठन की ओर से आयोजित होली मिलन में 50 से ज्यादा महिलाओं का सम्मान किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बबीता दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी, पार्षद सरिता दुबे ने सभी महिलाओं को बधाई दी।
आदर्श मंडल पुरानी बस्ती
पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती चौक में आदर्श मंडल की ओर से होली में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने फाग गीत गाकर और नगाड़े बजाकर होली महोत्सव की शुरुअात की। इस दौरान प्रवीण झा, गजेश यदु, नवीन यदु, संतोष अग्रवाल, सूर्यकांत यदु, ललित यदु, रविंद्र यदु, राजकुमार पांडे, संजय सिंह, राहुल यदु, मुकेश गवई साक्षी जैन, शुभम यदु आदि मौजूद रहे।
मशीनरी मर्चंेट एसोसिएशन
गुरुनानक चौक में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। इसमें संस्था के सभी सदस्यों ने हर्बल गुलाल द्वारा होली खेली। इसमें संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, सचिव अनिल दुग्गड, पंकज सुराना, अशोक यादव, ईश्वर अग्रवाल, संतोष मिश्रा, गिरीश सिंधवी, मंगल शाह, प्रदीप पगरिया, विवेक जयसवाल, विक्रम व्यास, मोहन खंटूजा, सचिन अग्रवाल, नीरज गोयल, मनोज जैन, शोएब अंसारी आदि शामिल थे
भोजन की तलाश में भटक रहे
लोगों को मिली मदद
अवाम ए हिंद सोशल वेलफेयर कमेटी ने होली की रात, उसके दूसरे और तीसरे दिन अस्पताल, फुटपाथ और रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों में खाना और दूध बांटा। कमेटी के संस्थापक मो. सज्जाद खान ने बताया कि होली पर सभी दुकानें बंद रहती है। इसके चलते भोजन की तलाश में भटक रहे राहगीराेें, जरूरतमंद, दूसरे शहर से इलाज के लिए आए मरीज और उनके परिजनों भाेजन और दूध की बांटा गया। इस दौरान डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, जुबैर खान, मुजीबुर्रहमान, अजीज अहमद, राशीद बिलाल, शेख नजीर, वसीम अकरम, अनिला शर्मा आदि मौजूद रहे।