- Hindi News
- National
- Kendri News Chhattisgarh News Central Schools Will Have 49 Days Of Summer Vacation
केंद्रीय विद्यालयाें में 49 दिन होंगी गर्मी की छुटि्टयां
सीबीएसई स्कूलों में 1 अप्रैल से हाे सकता है समर वेकेशन
सीबीएसई स्कूलों में हर साल 1 अप्रैल से 10 जून तक लीव रहती है। अब तक सीबीएसई ने समर वेकेशन का कैलेंडर या काेई अादेश जारी नहीं किया है। कैलेंडर जारी हाेने के बाद ही ये
स्पष्ट हाेगा कि छुट्टियां कब से कब
तक रहेंगी।
सिटी रिपोर्टर | केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने समर वेकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। केवी के स्कूलों में 2 मई से 19 जून तक 49 दिन गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। स्टूडेंट्स को लीव के दाैरान अलग-अलग कक्षाओं के हिसाब से प्रोजेक्ट वर्क भी दिए जाएंगे। प्राइमरी सेक्शन के स्टूडेंट्स काे बेेस्ट अाउट ऑफ वेस्ट एक्टिविटी में हिस्सा लेना हाेगा। इसमें बेकार और पुराने सामान से नई कलात्मक वस्तुएं बनाकर छात्रों को लानी होंगी। वहीं, सीनियर क्लासेस के स्टूडेंट्स को साइंटिफिक प्रोजेक्ट बनाने का टास्क दिया जाएगा।