- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Chhattisgarh Selected For Archery Training Under One State One Game Target Olympic Medal
वन स्टेट वन गेम के तहत तीरंदाजी की ट्रेनिंग के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, टारगेट ओलंपिक मेडल
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . रायपुर
भारत सरकार ने 2024 ओलंपिक खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए \\\"वन स्टेट वन गेम\\\' के तहत छत्तीसगढ़ को तीरंदाजी का ट्रेनिंग सेंटर चुना है। इसके अंतर्गत राज्य को चयनित खेल के लिए बेहतर सुविधाएं और टूर्नामेंट के माध्यम से एक्सपोजर प्रदान किया जाएगा। ताकि ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार किए जा सके।
केंद्र सराकार ने 14 खेलों की पहचान की है। सरकार के मुताबिक इन 14 खेलों में पदक जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है। इसलिए उन्होंने इन खेलों के विकास पर जोर देने का फैसला किया है। केंद्र ने राज्य सरकार से चर्चा कर हर राज्य के लिए एक-एक खेल का चयन किया है। इन राज्यों में युवा प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ताकि वे ओलंपिक में मेडल ला सके। प्रदेश के आदिवासी अंचलों के खिलाड़ी लगातार नेशनल में मेडल जीत रहे हैं। इसके अलावा राजधानी रायपुर स्थित खेल संचालनालय द्वारा 2015 से तीरंदाजी की डे-बोर्डिंग अकादमी भी चलाई जा रही है।
इन खेलों को किया गया शामिल
सरकार ने ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखकर जिन खेलों की पहचान की है, उनमें तीरंदाजी, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, कुश्ती, हॉकी, भारोत्तोलन, साइकिलिंग और
एथलेटिक्स प्रमुख रूप से शामिल हैं। सरकार इन खेलों पर 2024 और 2028 के लिए प्राथमिक रूप से ध्यान देगी। जबकि 2028 के बाद से सरकार इन खेलों की सूची में कुछ और खेल शामिल करेगी, जिनमें टेबल टेनिस, जूडो, तैराकी, तलवारबाजी और रोविंग को शामिल किया जाएगा।