पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Child Molestation Two Minors Arrested Workers Released

बच्ची से छेड़खानी, दो नाबालिग गिरफ्तार, श्रमिकों को छोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल में गुरुवार को नर्सरी की बच्ची के साथ बदसलूकी और छेड़खानी मामले में नया मोड़ अाया गया है। पुलिस ने स्कूल के पास रहने वाले दो नाबालिग छात्रों को सामूहिक जबरदस्ती और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। स्कूल में काम करने वाले दो मजदूरों को जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया था और दावा किया था कि मजदूरों ने ही छात्रा के साथ बदसलूकी की है। आधी रात को दोनों मजदूरों को छोड़ दिया। पकड़े गए आरोपी खुद स्कूल में पढ़ाई करते हैं। आरोपी स्कूल से लगे गार्डन में खेल रहे थे। फिर दीवार फांदकर बाथरूम में घुस गए और छात्रों के साथ बदसलूकी की।

आमानाका टीआई भरत बरेठ ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी टाटीबंध के रहने वाले हैं। एक 14 साल और दूसरा 16 साल का है। दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं। आरोपी गुरुवार को स्कूल से लगे गार्डन में बैठे हुए थे। गार्डन से लगा छात्रा का बाथरूम हैं। वहां ताक झांक रहे थे। आरोपियों ने 4 साल की बच्ची को बाथरूम में आते देखा। 16 साल का नाबालिग दीवार फांदकर बाथरूम में घुस गया और उसने बच्ची को पकड़ लिया। उसके बाद 14 साल का नाबालिग भी आ गया। दोनों ने छात्रा के साथ बदसलूकी की।

खबरें और भी हैं...