- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Citizen Portal 446 Police Stations Of The State Received 347 Complaints In January None Of Them Resolved Only 9 Firs
सिटीजन पोर्टल: प्रदेश के 446 थानों को जनवरी में मिलीं 347 शिकायतें, एक का भी निराकरण नहीं, सिर्फ 9 की एफआईआर
प्रदेश के सभी थाने सीसीटीएनएस से कनेक्टेड होने के बावजूद शिकायतों का निराकरण नहीं जिम्मेदार नहीं कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि जनवरी माह में 446 शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की गईं, जिसमें से माह के दौरान एक भी शिकायत का निराकरण नहीं किया गया है।
डीबी स्टार को जानकारी मिली कि थानों में ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। टीम ने इसकी पड़ताल के लिए एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो) द्वारा जनवरी माह की रिपोर्ट खंगाली तो हकीकत सामने आई। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के सभी 446 थाने सीसीटीएनएस से कनेक्टेड हैं। वहीं, सभी थानों में माहभर में कुल 347 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से माह के दौरान एक भी शिकायत का निराकरण नहीं किया गया है, जबकि सिर्फ 9 मामलों में ही एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, माह के अंत में शिकायतों के निराकरण का आंकड़ा खानापूर्ति के लिए 214 दर्शाया गया है। जबकि इस मामले में देश के अन्य बड़े और छोटे राज्यों का प्रदर्शन हमसे बेहतर है।
कुछ एेसे हैं जनवरी माह में शिकायतों और निराकरण के आंकड़े
446
शिकायत
0
निराकरण माह के दौरान
214
निराकरण माह के अंत में
9
एफआईआर
_photocaption_मामले सुलझाने में छत्तीसगढ़ पीछे, कई
*photocaption*
कई मामलों में नहीं हो पाता वेरीफिकेशन
कुछ शिकायतें एेसी आती हैं जिसमें शिकायतकर्ता का ही वेरीफिकेशन नहीं हो पाता है। वहीं, निराकरण के लिए टीम लगातार लगी रहती है। फिर भी आंकड़े सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
- आरके विज, एडीजी, पीएचक्यू
राज्य पंजीकृत कुल एफआईआर
शिकायतें निराकरण
आंध्र प्रदेश 2760 2353 556
अरुणाचल प्रदेश 0 0 0
असम 315 29 0
बिहार 0 0 0
चंडीगढ़ 233 233 0
छत्तीसगढ़ 342 214 09
दिल्ली 682822 676800 673564
गुजरात 3156 3156 02
हरियाणा 190476 181708 1993
हिमाचल प्रदेश 1807 1000 17
जम्मू काश्मीर 0 0 0
झारखंड 828 652 2
कर्नाटक 44088 44088 15
केरल 2140 1294 0
मध्यप्रदेश 7010 2981 20
महाराष्ट्र 25305 19827 0
राज्य पंजीकृत कुल एफआईआर
शिकायतें निराकरण
मणिपुर 1 0 0
मेघालय 0 0 0
मिजोरम 0 0 0
नागालैंड 0 0 0
वेस्ट बंगाल 12603 12603 05
उत्तराखंड 5 0 0
उत्तरप्रदेश 29676 20435 94
त्रिपुरा 0 0 0
तेलंगाना 2700 2700 166
तमिलनाडु 506198 414446 4370
सिक्किम 0 0 0
राजस्थान 79916 58411 0
पंजाब 6094 153 0
पांडीचेरी 6 5 0
ओडिशा 27829 15045 819
74 फीसदी से ज्यादा फंड किया खर्च फिर भी बेहतर नतीजे नहीं
सीसीटीएनएस की शुरूआत के बाद से अब तक प्रदेश के सभी थानों को सीसीटीएनएस से जोड़ा जा चुका है। वहीं, प्रदेश के लिए 5202.53 लाख रुपए प्रदेश के खाते में जारी किए गए। इसमें से अब तक 74 फीसदी से ज्यादा राशि खर्च किए जा चुके हैं। जबकि राज्य के खाते में एक भी राशि शेष नहीं है।
प्रदेश में कनेक्टिविटी के लिए सिर्फ प्राइवेट एजेंसी के भरोसे
थानों की कनेक्टिविटी के लिए प्रदेश में सभी थानों में प्राइवेट एजेंसी ही कनेक्टिविटी के लिए अनुबंधित है। जबकि बीएसएनएल की सेवाएं इसके लिए नहीं ली जा रही हैं। जबकि अन्य राज्यों से तुलना करने पर ज्यादातर जगहों में बीएसएनएल के इंटरनेट के जरिए काम किया जा रहा है।
investigation
DB Star