- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Commando Sunaina Will Be Given The Honor Instructions Only On Easy Duty
कमांडो सुनैना का होगा सम्मान निर्देश-अासान ड्यूटी पर ही भेजें
डीजीपी अवस्थी ने सुनैना की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की
सरोकार**
रायपुर| दंतेवाड़ा में नक्सल मोर्चे पर तैनात सुनैना की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उसकी हार्ड पोस्टिंग पर रोक लगाने का आदेश दिया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने मानवीय आधार पर दंतेवाड़ा एसपी को सुनैना की कठिन परिस्थतियों में नहीं भेजने का निर्देश दिया है। बता दें कि पुलिस मुख्यालय की तरफ से बकायदा प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें 8 मार्च को दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार- सात माह का गर्भ है सुनैना को, नक्सलगढ़ दंतेवाड़ा में बच्चे के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा कर रही, का भी जिक्र किया गया है। डीजीपी अवस्थी ने सुनैना की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान भी सुनैना विषम परिस्थितियों में नक्सल मोर्चे पर डटी हुईं हैं। ये कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी कार्य के प्रति निष्ठा काबिले तारीफ है। सुनैना अपने स्वास्थ्य और होने वाले बच्चे का भी ध्यान रखें। उनकी कर्तव्यनिष्ठा का पूरा सम्मान है फिर भी मानवीय आधार पर दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि अगले कुछ महीने सुनैना को कठिन परिस्थितियों में न भेज कर ऐसी ड्यूटी सौंपें, जिससे वे अपना और होने वाले बच्चे का ध्यान रख सकें।
8 मार्च के अंक में प्रकाशित।