- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Congress Disabled Services Cell Distributed Hearing Aids To The Differently Abled
कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ ने दिव्यांगों में निशुल्क बांटे श्रवण यंत्र
रायपुर | कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ ने शनिवार को 5 दिव्यांगों में श्रवण यंत्र बांटे। साथ ही 35 दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच भी कराई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मार्गदर्शन में दिव्यांगों की सेवा का कार्य जारी है। इस दौरान विजय चोपड़ा, वीरेंद्र डागा, महावीर मालू, मुकेश शाह, विजय भट्टाचार्य, प्रकाश पुजारा आदि मौजूद रहे।