- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Congress39s Kts And Phoolodevi39s Victory In Rajya Sabha Decided Bjp Did Not Field Candidates
राज्यसभा में कांग्रेस के केटीएस और फूलोदेवी की जीत तय, भाजपा ने नहीं उतारे उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार केटीएस तुलसी आैर फूलोदेवी नेताम का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। भाजपा के चुनाव न लड़ने से यह स्थिति बनी है। नतीजे की घोषणा 26 मार्च को कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में विधानसभा के निर्वाचन कक्ष में दोनों ने पर्चा भरा। विधानसभा में सदस्यों की संख्या को देखते हुए भाजपा ने खुद को चुनाव से बाहर कर लिया था। भाजपा के सदन मेें 14 विधायक हैं जो जीत के लिए जरुरी 31 विधायकों के समर्थन से काफी कम हैं। प्रदेश में 15 साल तक सत्ता में रही भाजपा बहुमत के आधार पर तीन सीटों पर कब्जा करती रही।शेष|पेज 7
फूलो देवी
केटी तुलसी