सहमति से चुने गए जिपं सदस्य और सभापति
रायपुर। जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद गुरुवार को समितियों के चुनाव कराए गए। इसमें सभी सदस्यों की आपसी सहमति से सदस्य और सभापति चुन लिए गए। समितियों के चुनाव के लिए एडीएम विनीत नंदनवार ने पहले सभी सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सदस्यों की सहमति से ही समितियां बना ली गई। कृषि स्थायी समिति में राजू लाल शर्मा को अध्यक्ष और दुर्गा राय आदि को सदस्य बनाया गया है।