पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Corporation Commissioner Called For Information From All Departments To Make Database Online

डाटाबेस ऑनलाइन करने निगम आयुक्त ने सभी विभागों से मंगवाई जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम आयुक्त ने स्मार्ट सिटी समेत सभी विभागों को डाटाबेस की एक्सेल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। महीने भर में इसकी रिपोर्ट तैयार कर आयुक्त को सौंपी जाएगी।

डीबी स्टार ने 5 मार्च के अंक में निगम में 50 तरह की जानकारी ऑनलाइन करने की योजना, लेकिन 90 फीसदी रिकॉर्ड की एक्सेल शीट ही नहीं, क्योंकि.. जोन से
नहीं मिलता डाटा शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया।

इस दौरान सामने आया कि निगम मुख्यालय और जाेन कार्यालयाें के बीच को-ऑर्डिनेशन के अभाव में वाटर टैक्स, हाउस होल्ड, सिटी प्रोफाइल, पॉपुलेशन समेत तमाम जानकारियां नहीं मिल रही हैं। इसे देखते हुए निगम आयुक्त ने सभी विभागों समेत स्मार्ट सिटी से सभी प्रोजेक्ट्स समेत अन्य कार्यों का डाटा मंगाया है। इसके बाद इनकी एंट्री ऑनलाइन की जाएगी।

डाटा एकत्र किया जा रहा

सभी विभागों समेत स्मार्ट सिटी से सारा डाटा एक्सेल शीट में मंगाया गया है। इसके बाद सारी जानकारियां ऑनलाइन अपडेट की जाएंगी।
- सौरभ कुमार, आयुक्त, नगर निगम



follow-up
खबरें और भी हैं...