पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Corporation Honored Women Councilors Cleanliness Didis

महिला पार्षदों, स्वच्छता दीदियों को निगम ने किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | रायपुर नगर निगम के जोन-1 ने जोन की महिला पार्षदों और स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया। महिला दिवस के अवसर पर जोन की ओर से यह सम्मान कार्यक्रम रखा गया। पार्षद टेसू नंद किशोर साहू, अंजनी राधेश्याम विभार, गोदावरी गज्जू साहू, दिलेश्वरी अन्नू राम साहू, कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन, मंजू वीरेंद्र साहू तथा वार्ड में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया गया। जोन-1 की ओर से महिला पार्षदों सहित स्वच्छता दीदीयों का सम्मान जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया सहित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रेडियोवार्ता लोकवाणी के बाद जोन की ओर से सम्मान किया गया। कोसरिया ने बताया कि सिद्धी विनायक अस्पताल प्रबंधन उरकुरा के सहयोग व वहां पदस्थ चिकित्सक डाॅ. देवेश डहरिया के विशेष प्रयासों से जोन-1 कार्यालय में महिलाओं के लिए रक्तचाप, मधुमेह,
हिमोग्लोबिन सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
खबरें और भी हैं...