- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Corporation Taps Near Dirt And Drains Danger Of Diseases
गंदगी और नालियों के पास निगम के नल, बीमारियों का खतरा
रायपुर | शहर में जलविहार कॉलोनी और श्यामनगर के निचले इलाके में निगम के सार्वजनिक नल गंदे और बदबूदार पानी से घिरे हैं। नालियां ओवरफ्लो होने पर नल के आसपास गंदा पानी और गंदगी फैल जाती है। इस नल से पचास से भी ज्यादा परिवार पीने का पानी भरते हैं। यहां जलजनित बीमारियों जैसे पीलिया, टाइफाइड आदि का खतरा हमेशा बना रहता है। राजधानी में निगम के 820 से भी ज्यादा सार्वजनिक नल हैं जो आमतौर पर ऐसी बस्तियों और इलाकों में हैं जहां लोगों के पास घरेलू नल कलेक्शन नहीं है। जिस जगह पर नल ऐसी स्थिति में लगाया गया है, उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई श्यामनगर की पानी की टंकी भी है। इस पूरे इलाके में नलों के कनेक्शन का तंत्र नालियों से लगा हुआ है। (रिपोर्टर फोटो स्टोरी)