क्रिकेट: चैलेंजर्स की 10 रन से जीत
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चैलेंजर्स रायपुर की क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को स्टार्स के खिलाफ 10 रन से जीत जीत हासिल की। टेनिस बॉल से खेले गए मुकाबले में चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। जवाब में उतरी स्टार्स की टीम 8.5 ओवर में 75 रन ही बना सकी। विजेता टीम की ओर से 54 रन और एक विकेट लेने वाले विराज मैन ऑफ द मैच रहे।