- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Demand For Governor To Memorialize Martyrs Honor Of Women Too
राज्यपाल से शहीदों का स्मारक बनाने की मांग, महिलाओं का सम्मान भी
राज्यपाल अनुसुइया उइके से शनिवार को राजभवन में शहीद सैनिकों के परिजनों ने मुलाकात की। उन्होंने शहीदों की याद में स्मारक बनाने की मांग की। राज्यपाल ने 27 शहीदों की प|ियों को ‘वीर नारी’ अौर उनकी माताअों को वीर माता की उपाधि दी।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए हम जितना कार्य करेंगे, उतना ही देश की सुरक्षा मजबूत होगी। हम सबका नैतिक दायित्व है कि सैनिकों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहें। जब हम उनके सुख-दुख में भागीदार होते हैं तो उन्हें भी प्रसन्नता होती है। इस अवसर पर सैनिकों के परिजनों ने अपनी समस्याएं बताई। राज्यपाल ने एक शहीद की पुत्री के विवाह के लिए 1 लाख रुपए अौर परिजनों को डेढ़ लाख रुपए अनुदान दिया। स्मारक बनाने के लिए शासन स्तर पर चर्चा करने की बात कही। उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा संचालनालय सैनिक कल्याण के एयर कमोडोर एएन कुलकर्णी और राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भाजपा ने महिलाओं का सम्मान किया। मुख्य अतिथि विधायक बृजमोहन अग्रवाल थे। उन्होंने कहा, नारी अब अबला नहीं रही। सबला बन चुकी है। हर क्षेत्र में अग्रणी है। समाज ही नहीं, राष्ट्र को भी दिशा दे रही है। इस अवसर पर शारीरिक विकलांगता के बावजूद अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाली बैंक ऑफ बड़ौदा की कर्मचारी कविता पाठक, मूूक बधिर बच्चों के लिए काम करने वाली पद्मा ठाकुर व अधिवक्ता भारती सोनी सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, महामंत्री मीनल चौबे, बाल अधिकार आयोग अध्यक्ष प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, शताब्दी पांडे, सोभा सोनी, शैलेन्द्री परगनिया अादि मौजूद रहीं।
भाजपा का भी मातृशक्ति को नमन