- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Discussion With Chairman About 10 Demands Of Electricity Workers
बिजली कर्मियों की 10 मांगों को लेकर चेयरमैन से की चर्चा
रायपुर | संविदा कर्मचारियों का नियमतिकरण, कैशलेस मेडिकल सुविधा समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। इसी संबंध में शनिवार को महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने पावर कंपनी के चेयरमैन से द्विपक्षीय वार्ता की। चेयरमेन ने आश्वासन दिया कि वे नियमितिकरण और कैशलेस मेडिकल सुविधा का मामला बोर्ड की अगली बैठक में ले जाएंगे। महासंघ के महामंत्री हरीश चौहान और संगठन मंत्री
अरूण देवांगन ने बताया कि तकनीकी व कार्यालयीन कर्मचारियों को अपडेट करने, आईआईटी योग्यताधारी शेष परिचारकों को प्लांट सहायक- टीए ग्रेड 2 बनाने, एपीएस कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा 14.19 से अंश राशि 14 प्रतिशत करने जैसी मांगों पर भी चर्चा की गई।