पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Dmf Fund Will Be Used To Open Haat And Urban Clinics

हाट और शहरी क्लीनिक खोलने में इस्तेमाल होगा डीएमएफ फंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरों से कहा- अपने-अपने जिलों में सुविधा अनुसार फंड का उपयोग योजनाओं में करे

खनिज से होने वाली आय अब मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में भी खर्च की जाएगी। राज्य सरकार की इस योजना के तहत सभी जगहों पर इस तरह के हाट बाजार और क्लीनिक खोले जाएंगे, जहां लोग आसानी से खरीदी-बिक्री के साथ ही अपना इलाज भी करा सकेंगे।

खनिज विभाग ने इस मामले में रायपुर समेत सभी जिलों के कलेक्टरों को एक चिट्ठी भी लिखी है। इसमें कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में सुविधानुसार जिला खनिज निधि का उपयोग इन योजनाओं में करें।

विभाग के सचिव अन्बलगन पी की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि कई जिलों में खनिज से आय कम होती है, और कई जगहों पर ज्यादा रेत घाट और खदान की वजह से राजस्व ज्यादा मिलता है। इसलिए जिला खनिज निधि का उपयोग सभी जिलों में एकसमान हो इसके लिए कलेक्टरों से कहा गया है कि आवश्यकतानुसार इस निधि का उपयोग करें। दूसरे जिलों में इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी खनिज निधि का उपयोग कर सकते हैं।

पिछली सरकार में इस निधि का उपयोग ज्यादातर इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों में होता था, लेकिन अब इस निधि का उपयोग सार्वजनिक हित वाले कामों में किया जा रहा है।
इससे लोगों के बाजार और स्वास्थ्य की सुविधाएं बढ़ेंगी।

खबरें और भी हैं...