दुकान बंद न हो जाए...
_photocaption_रायपुर | होली के अवसर पर 10 मार्च को जिले में ड्राय डे घोषित किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जिले की सभी देशी, विदेशी शराब दुकान, एफएल 2, एफएल 3 बार और एफएल 4 क एवं स्टॉक गोदाम पूरी तरह से बंद रहेंगे। होली पर शराब दुकान बंद होने की वजह से शराब खरीदने के लिए सोमवार को दोपहर से शराब दुकानों में भीड़ लगी रही। शहर की मुख्य सड़कों पर स्थित शराब दुकानों में लोगों की भीड़ की वजह से जाम लगा रहा। शराब दुकानों के बाहर गाड़ियां खड़ी होने की वजह से आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।*photocaption*