पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Durg Bangladeshi Woman Got Indian Passport Case Filed

दुर्ग: बांग्लादेशी महिला ने बनवा लिया भारतीय पासपोर्ट, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुर्ग | 14 साल पहले मात्र 15 दिनों के वीजा पर बांग्लादेश से भारत आई महिला के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश बांगडे ने बताया कि बांग्लादेश के सैदरपुर निवासी शबीना नाज उर्फ मुक्ता (33) दो जनवरी 2006 को बांग्लादेश से 15 दिनों के वीजा पर भारत आकर दुर्ग में रिश्तेदारों के घर पहुंची। लेकिन इसके बाद उसने वीजा एक्स्टैंड नहीं कराया। साल 2009 में शादी करके सुभाष नगर पुराना शिव मंदिर के पास कसारीडीह में रहने लगी। इस बीच यहां मतदाता पहचानपत्र समेत भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। पिछले साल भारतीय पासपोर्ट पर शबीना परिवार के साथ बैंकॉक घूमने जाने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची। यहां जांच में उसके बांग्लादेशी होने का खुलासा हुआ।
खबरें और भी हैं...