- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News E Coli Bacteria That Spread Jaundice Found In Swamp Suture Water
दलदल सिवनी के पानी में पीलिया फैलाने वाला ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला
दलदल सिवनी में निगम के सप्लाई वाले पानी में पीलिया फैलाने वाला घातक बैक्टीरिया ई-कोलाई मिला है। पिछले दिनों पीलिया फैलने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अमले ने यहां पानी के सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए रायपुर मेडिकल कालेज भेजा था। जांच रिपोर्ट में तीन जगहों के सैंपल में पीलिया के बैक्टीरिया मिले हैं।
मस्जिद नगर डबरीपारा, कृष्ण स्टोर्स में ई-कोलाई तथा दुर्गा मंदिर के पीछे शीतलापारा में स्यूडोमोनास नामक बैक्टीरिया मिला है। निगम के पानी में पीलिया फैलाने वाले बैक्टीरिया मिलने के बाद वाटर सप्लाई सिस्टम पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। दलदल सिवनी इलाके में पिछले कई दिनों से गंदे पानी और लोगों में पीलिया की शिकायत के बाद पिछले दिनों निगम अमले ने यहां कैंप किया था। लोगों के घरों में पहुंच रही पाइपलाइन नालियों के ऊपर से गुजरती मिलीं। सीवरेज लाइन के पास वाटर सप्लाई लाइन बिछी हुई थी। दलदल सिवनी के अलग-अलग इलाकों के दर्जनभर से ज्यादा लोगों में पीलिया की शिकायत मिली थी।