पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोकल फंड ऑडिट यूनियन का चुनाव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | छत्तीसगढ़ लोकल फंड आडिट यूनियन का चुनाव 15 मार्च रविवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के भौतिक रसायन शास्त्र विभाग के सीवी रमन हाल में होगा। यूनियन के महासचिव दिलीप कुमार ने बताया कि चुनाव कराने के लिए लोकल फंड आडिट के क्षेत्रीय उप संचालक गिरीश पुर्रे को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। सहायक संचालक अविनाश तिवारी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार लोकल फंड आडिट का चुनाव हो रहा है। चुनाव में सभी जिलों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। निर्वाचन प्रक्रिया शुरु होने से पहले वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप वर्मा सामान्य सभा में यूनियन की कार्यकारिणी को भंग करेंगे। इसके बाद सात
सदस्यों के सलाहकार मंडल की घोषणा की जाएगी।
खबरें और भी हैं...