गेट में भिलाई के कल्पित अग्रवाल को प्रथम स्थान
भिलाई | भिलाई के कल्पित अग्रवाल ने इलेक्ट्रानिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन ब्रांच की गेट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित किया है। इटीएंडटी ब्रांच में पहला रैंक मिला है। उन्होंने 100 में 80 अंक हासिल किए। गेट की परीक्षा फरवरी में हुई थी। कंप्यूटर साइंस ब्रांच में भिलाई के गौरव देवांगन ने 283 रैंक हासिल किया।