- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Emergency Preparations In The Three Government Hospitals Of The Capital
राजधानी के तीनों सरकारी अस्पतालों में आपात तैयारी
रोजाना इतने यात्री
कोरोना... शहर में स्कूल-काॅलेजों के साथ सरकारी निर्देश पर क्या और कब तक रहेगा बंद... सब एक नजर में
सरकारी स्कूल बंद लेकिन प्राइवेट खुले
सरकार ने स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसकी घोषणा गुुरुवार को हुई। शासन के फैसले के बाद सरकारी स्कूलों में पूरी तरह से छुट्टी रही। केवल जिन स्कूलों में बारहवीं बाेर्ड का सेंटर था वहीं परीक्षा हुई। बोर्ड को छोड़कर स्कूल स्तर की सभी परीक्षाएं स्थगित की गई है। इसके बावजूद कई प्राइवेट स्कूल शुक्रवार को भी खुले रहे। कुछ स्कूलों में तो लोकल परीक्षाएं हुई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को भी यहां परीक्षा होगी। हालांकि शिक्षा विभाग ने सख्ती के संकेत दिए हैं। अफसरों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से अगर कोई संक्रमित हुआ तो एेसे स्कूलों के प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए उन पर सख्त कार्रवाई
की जाएगी।
रायपुर एयरपोर्ट से फुल चल रही हैं सभी फ्लाइट
कोरोना की वजह से देशभर में भले ही फ्लाइटों में उड़ान भरने से लोग कतरा रहे हों, लेकिन रायपुर से दूसरे शहरों के लिए उड़ान भरने वाले हवाई यात्रियों में कोई कमी नहीं है। रायपुर से दूसरे शहरों के लिए रोज करीब फ्लाइट हैं। इसमें रोजाना औसतन 3000 यात्री सफर कर रहे हैं और सभी फुल चल रही हैं। जबकि देशभर में घरेलू विमानों के यात्री घटकर अाधे रह गए हैं।
रायपुर एयरपोर्ट में कोरोना की जांच के लिए भी सभी इंतजाम रखे गए हैं। विदेशों से आने वाले यात्रियों की सूचना पहले ही रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिल जाती है। इसलिए विमान से उतरने के साथ ही इस तरह के यात्रियों की विशेष जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
फिलहाल अभी तक रायपुर एयरपोर्ट में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। विमान में भी चुनिंदा यात्री ही मास्क पहने दिखाई देते हैं। एयरपोर्ट में सावधानी के तौर पर एक जगह पर यात्रियों को इकट्ठा होने नहीं दिया जा रहा है। अलग-अलग फ्लाइट की टाइमिंग के अनुसार यात्रियों की बैठक व्यवस्था भी कर दी गई है।
मास्क पहनकर ट्रैफिक जांच।
राकेश आर सहाय, डायरेक्टर एयरपोर्ट
तारीख - उड़ान - यात्री
3 मार्च - 25 - 2821
4 मार्च - 26 - 3010
5 मार्च - 26 - 3010
6 मार्च - 26 - 3358
7 मार्च - 25 - 3371
8 मार्च - 26 - 3239
9 मार्च - 25 - 2948
10 मार्च - 24 -2483
11 मार्च - 27 - 3064
12 मार्च - 26 - 2842
गाड़ियों में छिड़काव
परिवहन विभाग ने आरटीओ को सभी सार्वजनिक और सवारी वाहनों जिनमें आटो, टैक्सी, कैब, मैक्सी, केब, स्कूल बस और ई रिक्शा में संचालक स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा अनुमोदित कीटनाशक के छिड़काव के निर्देश दिए हैं। आरटीओ अपने परिवहन निरीक्षकों के जरिए निगरानी करेंगे कि ऐसे वाहनों में कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है या नहीं। विभाग को इस बात के प्रचार-प्रसार के लिए भी कहा गया है।
एनएचएलयू के 4 समेत 9 रिपोर्ट नेगेटिव मिली
ला विवि के चार छात्रों के सैंपलों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार को नौ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही। जबकि 10 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए एम्स स्थित वायरोलॉजी लैब भेजा गया। संदिग्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी रिपोर्ट नेगेटिव रही है। अब तक 62 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 53 की रिपोर्ट नेगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक ने शुक्रवार को सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त करने के आदेश जारी किया है। इमरजेंसी में सभी की ड्यूटी लगाने को कहा गया है। प्रदेश सरकार ने ऐहतियातन सभी विभागों को विशेषकर स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
राडा का अाॅटो एक्सपो रद्द
हर दो साल में रायपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) की ओर से 19 मार्च को आयोजित होने वाला ऑटो एक्सपो का राष्ट्रीय वाहन मेला निरस्त कर दिया गया है। एक्सपो कैंसिल होने से बीएस-4 वाहनों की िबक्री की उम्मीदों पर झटका लगा है। एक्सपो में पुराने मॉडल की बिक्री के अलावा नई गाड़ियों को लांच कर उसकी बुकिंग की भी उम्मीद थी। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर को झटका लगा है।
अंबेडकर अस्पताल
संदिग्ध मरीजों के लिए दिव्यांग वार्ड में स्पेशल ओपीडी में सर्दी, खांसी व बुखार वाले मरीजों का इलाज। 12 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
एम्स
एम्स में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड लेकिन अब तक कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ। वहां वायरोलॉजी लैब में कोरोना संदिग्ध के सैंपलों की जांच की जा रही है।
जिला अस्पताल
पंडरी स्थित जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच व इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां जाने वाले संदिग्ध मरीजों को अंबेडकर अस्पताल या एम्स भेजा जा रहा है।
शहर में होगा दवा छिड़काव
नगर निगम शहर में सभी सार्वजनिक जगहों पर अल्कोहल मिली दवा के छिड़काव के लिए 98 लाख रुपए का बजट एमअाईसी में मंजूर किया है। यह दवा निगम दफ्तरों, सभी शासकीय कार्यालयों, सामुदायिक भवनों, सिनेमाघरों, मॉल तथा अन्य सार्वजनिक जगहों पर छिड़की जाएगी। छिड़काव की टेंडर प्रक्रिया सात दिन में पूरी कर ली जाएगी।
मेडिकल कक्षाएं बेमुद्दत कैंसिल
रायपुर एम्स व पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज काे छाेड़कर सिम्स बिलासपुर, रायगढ़ व शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। छात्रों की क्लीनिकल पोस्टिंग भी नहीं लगेगी। दूसरी ओर, नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्डनों की बैठक बुलाकर हॉस्टल में रह रहे छात्रों को हर आधे घंटे में हाथ धोने व सफाई का ख्याल रखने को कहा गया है।
लाइब्रेरी, पूल 31 तक बंद
नगरीय प्रशासन विभाग ने 31 मार्च तक रायपुर नगर निगम सीमा में अाने वाली सभी लाइब्रेरियां, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क तथा सरकारी-प्राइवेट जिम बंद करने का अादेश जारी कर दिया है। शासन ने रायपुर नगर निगम समेत सभी नगरीय निकायों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। राजधानी में लगभग सभी प्रमुख होटलों के अलावा 50 से ज्यादा स्वीमिंग पूल हैं, जिनमें काफी लोगों का अाना-जाना है। यही नहीं, परीक्षाओं की वजह से लाइब्रेरियों में भी भीड़भाड़ है।
एनआईटी में 22 तक छुट्टी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में 22 तक छुट्टी रहेगी। पहले 15 मार्च तक छुट्टी दी गई थी। हालात को देखते हुए इस अवधि को बढ़ा दिया गया है। राज्य के दूसरे शिक्षण संस्थान जैसे रविवि, पत्रकारिता विवि, साइंस समेत अन्य जगहों पर कक्षाएं नहीं लगीं। रविवि की ओर से होने वाली स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और पीजी प्रीवियस की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की गई है। अंतिम वर्ष की परीक्षा पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार होगी।
एेसे रहो बिदास